एशियन पेन्ट्स को मिली सहयोगी कंपनी के विलय की मंजूरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:02 PM IST

पेन्ट बनाने वाली कंपनी एशियन पेन्ट्स के निदेशक मंडल ने सहयोगी टेक्निकल इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया लिमिटेड को अपने साथ विलय करने संबंधी योजना को मंजूरी दे दी है।
एशियन पेन्ट्स ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि टेक्निकल इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया लिमिटेड के पास अपने भवन के किराए के अलावा अन्य आय का कोई स्रोत नहीं है। वैसे इस बाबत अन्य जरूरी मंजूरियां मिलनी अभी बाकी है।

First Published : March 30, 2009 | 3:43 PM IST