अशोक लीलैंड की वाहन बिक्री में इजाफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:01 PM IST

अगर वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड की सालाना आधार पर बिक्री देखें, तो उसमें 57 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन जनवरी की तुलना में कंपनी ने वाहन बिक्री में 33 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है।
कंपनी ने कुल 3245 गाड़ियां बेची है, जिसमें से मात्र जनवरी में 2444 वाहन बिके। अगर सालाना आधार पर देखें, तो पिछले साल कंपनी की कुल 7501 गाड़ियां बिकी थी, जो इस साल घटकर 3245 रह गई।
पिछले साल की तुलना में जनवरी में कंपनी के वाहनों की घरेलू बिक्री में भी 31 फीसदी का इजाफा हुआ है। अगर कंपनी के वाहनों के निर्यात की बात करें, तो जनवरी के मुकाबले फरवरी में इसमें 37 फीसदी का इजाफा हुआ है।
जहां जनवरी में 418 वाहनों का निर्यात किया गया था, वह फरवरी में बढ़कर 576 हो गया। लेकिन पिछले साल की फरवरी में कंपनी के 677 वाहन बिके थे, जो मौजूदा फरवरी में 15 फीसदी घटकर 576 रह गई।
कंपनी में वाहन के कुल उत्पादन में भी फरवरी में 73 फीसदी का इजाफा हुआ है। जहां जनवरी में कंपनी ने 1170 गाड़ियां बनाई थी, वही फरवरी में इसकी संख्या बढ़कर 2028 हो गई। लेकिन पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 8218 गाड़ियां बनाई थी, जो मौजूदा फरवरी में 75 फीसदी घट गई है।

First Published : March 5, 2009 | 3:22 PM IST