कंपनियां

अशोक लेलैंड को 2,104 पूर्णतः निर्मित बसों का मिला ठेका

इन 'वाइकिंग' यात्री बसों का निर्माण अशोक लेलैंड के विशेष ‘बस बॉडी’ संयंत्रों में किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 15, 2024 | 11:48 AM IST

वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम से पूर्णतः निर्मित 2,104 बसों का ठेका मिला है।

कंपनी बयान के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) से मिला यह अभी तक का सबसे बड़ा ठेका है। इन ‘वाइकिंग’ यात्री बसों का निर्माण अशोक लेलैंड के विशेष ‘बस बॉडी’ संयंत्रों में किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने ठेके के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेनू अग्रवाल ने कहा कि यह नया ठेका एमएसआरटीसी के साथ कंपनी की दीर्घकालिक साझेदारी का एक हिस्सा है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ यह ठेका अत्यधिक कुशल तथा प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत उत्पादों के उत्पादन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो देश में सार्वजनिक परिवहन की वृद्धि को बढ़ावा देगा।’’

First Published : July 15, 2024 | 11:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)