अंबुजा सीमेंट का संचयी शुद्ध लाभ 24 फीसदी घटा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 12:12 AM IST

स्विट्जरलैंड की सीमेंट कंपनी होलसिम की सहयोगी कंपनी अंबुजा सीमेंट ने दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में संचयी शुद्ध लाभ में 24.72 फीसदी की कमी दर्ज की है।
कंपनी ने इस दौरान 1389.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 1846.11 करोड़ रुपये से तकरीबन 24 फीसदी कम है।
इस दौरान कंपनी की संचयी आय 6261.79 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 5718.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.5 फीसदी अधिक रही।

First Published : February 6, 2009 | 4:24 PM IST