एसीसी की बुनियाद भी हुई मजबूत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:51 AM IST

देश की सबसे बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी एसीसी को मार्च 2009 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में 23.1 फीसदी का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 399.34 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 324.31 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 2164 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की कुल बिक्री 1896.48 करोड़ रुपये से 14.1 फीसदी अधिक रही।

First Published : April 22, 2009 | 1:54 PM IST