एबीएनएल ने खरीदा अपोलो सिंधूरी में हिस्सा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:14 PM IST

आदित्य बिड़ला नूवो लिमिटेड (एबीएनएल) ने कहा कि उसने चेन्नई की अपोलो सिंधूरी कैपिटल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड की 56 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।
सिंधूरी कैपिटल अपोलो हॉस्पिटल के प्रमोटरों द्वारा प्रवर्तित है। कंपनी के शेयर ओपन ऑफर के जरिये खरीदा गया। हालांकि खरीद की रकम का खुलासा नहीं किया गया है।
ये शेयर प्रताप सी. रेड्डी, प्रीता रेड्डी, शोभना कामायनी, संगीता रेड्डी और पीसीआर इन्वेस्टमेंट से खरीदे गए थे। अब एबीएनएल की हिस्सेदारी अपोलो सिंधूरी में बढ़कर 76 फीसदी हो गई है।
अपोलो सिंधूरी बोर्ड ने वी. जे. चाको, सुनीता रेड्डी, एस. नारायणन, पद्मनाभन, पी. बी. सुब्रमण्यम और एस. के. वेंकट रमन के इस्तीफे की पुष्टि की।

First Published : March 7, 2009 | 4:48 PM IST