ए-320 के उत्पादन में होगी कटौती

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:51 AM IST

एयरबस ने कहा कि अक्टूबर से ए 320 विमान के उत्पादन में कटौती करेगी। ये विमान छोटे मार्गों के लिए उपयुक्त हैं।
कंपनी ने कहा है कि वह फिलहाल एयरबस के  अन्य मॉडलों के उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी। एयरबस अपने विमानों के उत्पादन में कटौती तो करेगी, लेकिन इसका नौकरियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 
कंपनी ने ए 320 मॉडल के 36 विमानों के उत्पादन को घटाकर 34 विमान मासिक करने की योजना बनाई है। एयरबस ए330 और ए 340 माडलों का उत्पादन 8.5 फीसदी मासिक रखेगा। 

एयरबस ने कहा, ‘कंपनी का यह फैसला  एयरबस की मौजूदा बाजार मांग को दर्शाता है।’ कंपनी के मुख्य कार्यकारी टाम एंडर्स ने  कहा, ‘हमने 2008 में विमानों का रिकार्ड उत्पादन दर्ज किया था, लेकिन हम अधिकतर क्षेत्रों में हवाई यातायात में कमी महसूस कर रहे हैं।’

First Published : February 20, 2009 | 11:10 PM IST