मारुति के शुद्ध मुनाफे में 54.2 फीसदी की कमी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:25 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में 54.2 फीसदी का शुद्ध घाटा दर्ज किया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि उत्पाद शुल्क में कमी की वजह से कुल बिक्री में गिरावट आ गई। कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष की समीक्षाधीन तिमाही में 213.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 467.04 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने डीलरों के लिए 55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है, जिसने पुरानी कीमतों पर गाड़ियां खरीदी थी और वह अभी तक बिकी नहीं है। उत्पाद शुल्क में कमी की वजह से गाड़ियों की कीमतें कम हो गई है।
मौजूदा तिमाही में कंपनी की कुल आय 4803.50 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 4844.8 करोड़ रुपये से तकरीबन 41 करोड़ रुपये कम है। कंपनी की कुल बिक्री में 49 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जो 4625 करोड़ रुपये के स्तर पर रही।

First Published : January 29, 2009 | 2:33 PM IST