घटेगी आलू व टमाटर की उपज!

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:06 PM IST

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2022 में समाप्त फसल वर्ष के दौरान आलू और टमाटर के उत्पादन में 4-5 फीसदी की गिरावट का अनुमान है। जबकि प्याज का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा।
बागवानी फसलों का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी करते हुए मंत्रालय ने कहा कि आलू का उत्पादन पिछले साल के 5.61 करोड़ टन की तुलना में 2021-22 में 5 फीसदी कम होकर 5.33 करोड़ टन रह सकता है।
इसी तरह टमाटर का उत्पादन चार फीसदी घटकर 2.03 करोड़ टन रह सकता है जो पिछली समान अवधि में 2.11 करोड़ टन था। हालांकि फसल वर्ष 2021-22 में प्याज का उत्पादन बढ़कर 3.12 करोड़ टन हो सकता है जो पिछले साल 2.66 करोड़ टन था।  
कुल सब्जियों का उत्पादन पिछले साल के 20.04 करोड़ टन से बढ़कर 20.48 करोड़ टन रहने का अनुमान है। फलों का उत्पादन भी फसल वर्ष 2021-22 में बढ़कर 10.72 करोड़ टन होने का अनुमान है जो पिछले साल 10.24 करोड़ टन था।आंकड़ों से पता चलता है कि 2021-22 में कुल बागवानी फसलों का उत्पादन 2.31 फीसदी  बढ़कर 34.23 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 33.46 करोड़ टन था।

First Published : October 27, 2022 | 10:02 PM IST