facebookmetapixel
Advertisement
Crude oil price: तेल सप्लाई की चिंता से कच्चा तेल मई के बाद पहली बार 100 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा

भारत ने अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 1.5 अरब डॉलर मूल्य के गेहूं का निर्यात किया

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 7:55 PM IST
Wheat export

भारत ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर की अवधि के दौरान 1.5 अरब डॉलर मूल्य के 46.56 लाख टन गेहूं का निर्यात किया। हालांकि वर्ष 2021-22 में 2.12 अरब डॉलर मूल्य के गेहूं का निर्यात किया गया था। संसद को शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में दिये गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 के पहले सात महीनों के दौरान बासमती चावल का निर्यात 2.54 अरब डॉलर (24.10 लाख टन) का रहा। हालांकि सरकार ने मई में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसके लिए अनुरोध करने वाले देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ निर्यात की खेपों को भेजने की अनुमति है।

एक अलग उत्तर में, मंत्री ने कहा कि 186 निर्यातकों को विदेश व्यापार नीति, 2015-2020 के तहत संक्रमणकालीन व्यवस्था के प्रावधानों के अनुसार गेहूं निर्यात करने की अनुमति दी गई है।

गेहूं की वैश्विक कीमतों में अचानक हुई वृद्धि की वजह से सरकार ने देश की समग्र खाद्य सुरक्षा प्रदान करने और पड़ोसी और अन्य कमजोर देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 13 मई को निर्यात पर रोक लगा दी थी। केवल कुछ शर्तों के तहत गेहूं के निर्यात की अनुमति दी गई थी।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement