मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold-Silver Price Today: सोना 79,998 रुपये के ऑल टाइम हाई पर, चांदी के भी भाव बढ़े

Gold Silver Price Today, January 24: सोने के वायदा ने आज नया रिकॉर्ड बना लिया। इसके वायदा भाव आज 79,998 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इससे पहले सोने के हाजिर भाव भी सर्वोच्च स्तर को छू चुके…

Gold Price Today

Gold Price Today

Last Updated: जनवरी 24, 2025 | 12:22 PM IST

Gold Silver Price Today, January 24: सोने के वायदा ने आज नया रिकॉर्ड बना लिया। इसके वायदा भाव आज 79,998 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इससे पहले सोने के हाजिर भाव भी सर्वोच्च स्तर को छू चुके हैं। चांदी के वायदा भाव में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 79,900रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 74 रुपये की तेजी के साथ 79,700 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 300 रुपये की तेजी के साथ 79,926 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 79,998 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,700 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 79,998 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 451 रुपये की तेजी के साथ 91,600 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 745 रुपये की तेजी के साथ 91,894 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,975 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,600 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,765.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,770.90 डॉलर प्रति औंस था।  खबर लिखे जाने के समय यह 16.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,781.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.84 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.42 डॉलर की तेजी के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement