facebookmetapixel
Advertisement
क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूत

Gold-Silver Price Today, 5 June: सोने के दाम 60 हजार के नीचे, चांदी 72 हजार के भाव पर

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 9:58 AM IST
Gold and Silver price

इस सप्ताह सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब 72 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 60 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये से नीचे फिसले

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 119 रुपये की गिरावट के साथ 71,901 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 144 रुपये की गिरावट के साथ 71,876 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,901 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,741 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ सस्ता

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये की गिरावट के साथ 59,555 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 60 रुपये की गिरावट के साथ 59,548 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,555 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,425 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement