कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: पीएम मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान के बीच सोना हुआ सस्ता, चांदी चमकी; चेक करें आज के रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, जबकि चांदी के भाव में मजबूत तेजी देखने को मिली।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- May 11, 2026 | 9:32 AM IST

Gold-Silver Price Today, May 11: सोने के वायदा भाव नरमी, जबकि चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,52,375 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,63,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने सुस्ती और चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 43 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,487 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,530 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 154 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,376 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,434 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,200 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 2,613 रुपये की तेजी के साथ 2,64,535 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,61,922 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,677 रुपये की तेजी के साथ 2,63,599 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,64,922 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,63,470 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में नरमी, जबकि चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,690 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,730.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 39.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,691.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 80.15 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 80.86 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.52 डॉलर की तेजी के साथ 81.38 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,52,487 1,52,530 1,52,376
चांदी 2,64,535 2,61,922 2,63,599
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,690 4,730.70 4,691.20
चांदी 80.15 81.38 78.42

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : May 11, 2026 | 9:32 AM IST