मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Delhi Gold-Silver Rate: सोना 80 रुपये मजबूत, चांदी 260 रुपये उछली

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की मजबूती के साथ 60,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह…

Gold Silver ETF

Gold Silver Price

Last Updated: अप्रैल 17, 2023 | 5:58 PM IST

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की मजबूती के साथ 60,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 260 रुपये की तेजी के साथ 76,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली बाजार में सोने का हाजिर भाव 80 रुपये बढ़कर 60,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,009 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 25.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। सोमवार को एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी रही।

गांधी ने कहा कि कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोने की कीमतें 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,009 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Advertisement