मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Delhi Gold-Silver Rate: सोना उछलकर 62,000 रुपये के पार, चांदी में 660 रुपये की तेजी

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 940 रुपये उछलकर 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना…

Gold Silver ETF

Gold Silver Price

Last Updated: मई 4, 2023 | 7:23 PM IST

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 940 रुपये उछलकर 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 660 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल रात की तेजी के बाद घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया।’

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,039.50 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.50 डॉलर प्रति औंस पहुंच गयी।

गांधी ने कहा कि मानक ब्याज दर में 25 आधार अंक (चौथाई प्रतिशत) की हालिया बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगली बैठक से सख्त मौद्रिक नीति पर रोक लगाने के संकेत से डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आने के कारण गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में तेजी आई।

Advertisement