Wed, सितंबर 23, 2026 | ई-पेपर

Switch to English Website

Sensex (74,828.25)

+299.17 (+0.40%) ट्रेंड

होम / टेक-ऑटो / सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर लगाया प्रतिबंध

सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर लगाया प्रतिबंध

लोकल मैन्यूफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर (यूएसएफएफ) कंप्यूटर और सर्वर के आयात (import) को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। क्या होता है आयात पर प्रतिबंध…

Representative Image

लोकल मैन्यूफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर (यूएसएफएफ) कंप्यूटर और सर्वर के आयात (import) को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

क्या होता है आयात पर प्रतिबंध के मायने?

किसी उत्पाद के आयात पर प्रतिबंध लगाने का मतलब है कि उनके आयात के लिए लाइसेंस या सरकार की अनुमति अनिवार्य होगी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा कि शोध एवं विकास, परीक्षण, बेंचमार्किंग और मूल्यांकन, मरम्मत और वापसी तथा उत्पाद विकास के उद्देश्य से प्रति खेप अब 20 वस्तुओं तक आयात लाइसेंस की छूट रहेगी।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात को तत्काल प्रभाव से ‘अंकुश’ की श्रेणी में डाल दिया गया है।’’

चीन को होगी नुकसान

इस कदम से चीन जैसे देशों से आयात में कटौती की उम्मीद है। इस फैसले से लोकल मैन्युफैक्चर्स और ऐसी विदेशी कंपनियों को फायदा होगा, जो देश में लगातार प्रोडक्शन कर लोकल सप्लाई को बढ़ावा दे रहे हैं और दूसरे देशों को एक्सपोर्ट कर रहे हैं।

अप्रैल-जून में, इलेक्ट्रॉनिक्स आयात, जिसमें लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर शामिल हैं, 19.7 बिलियन डॉलर था, जो साल-दर-साल 6.25% अधिक था।

ये भी पढ़ें : July Services PMI: सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, 13 साल के हाई पर सर्विस पीएमआई

 

First Published - अगस्त 3, 2023 | 12:59 PM IST

Advertisement

Advertisement