देहरादून के ग्रामीण कालसी-चकराता मार्ग पर बरोरी के पास सड़क
दुर्घटना में सेना के एक मेजर सहित पांच व्यक्ति घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मेजर प्रकाश पुरोहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ कल कहीं से लौट रहे थे, तभी बरोरी मंदिर के पास उनकी जीप सामने से आ रही एक अन्य जीप से टकरा गयी।
सूत्रों के अनुसार, घायलांें को सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद दूसरी जीप का चालक फरार हो गया।