Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार वक्फ सम्पत्तियों को बचाने के लिये कानून पर विचार जारी: आजम खां
'

वक्फ सम्पत्तियों को बचाने के लिये कानून पर विचार जारी: आजम खां

PTI

- July,08 2012 5:34 AM IST

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने आज कहा कि राज्य सरकार वक्फ सम्पत्तियों को बचाने और लूटी गयी ऐसी जायदाद की वापसी के लिये एक कानून बनाने पर विचार कर रही है।

खां ने यहां हज यात्रियों के प्रशिक्षण सम्बन्धी कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार मुस्लिम वक्फ सम्पत्तियों को बचाने के लिये कानून बनाने पर विचार कर रही है। इसका मकसद पिछले कुछ वर्षों में निहायत बेशर्मी से लूटी गयी वक्फ सम्पत्तियों को वक्फ बोर्डों को वापस सौंपना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती मायावती सरकार के कार्यकाल में मुतवल्लियों ने वक्फ सम्पत्तियों को बिल्डरों और भू-माफियाओं को बेचने के लिये वक्फ सम्पत्तियों की भू-उपयोगिता में नाजायज तरीके से बदलाव कराये थे। इस कानून के जरिये उन सम्पत्तियों को वापस लिया जाएगा और अगर उन जमीनों पर भवन निर्माण हुआ है तो उन्हें भी वक्फ की जायदाद के तौर पर वक्फ बोर्डों को सौंपा जाएगा।

खां ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान वक्फ सम्पत्तियों को बुरी तरह से लूटा गया है और उन्हें औने-पौने दामों पर बिल्डरों के हाथों को बेच दिया गया है। ऐसे जायदाद को वक्फ बोर्डों को वापस लाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों की वजह से इस बार उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के कोटे में 4029 सीटों का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही यह कोटा बढ़कर 29388 सीटों का हो गया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement