ये मामले पूर्वी, दक्षिण और उत्तरी दिल्ली निगम इलाकों से सामने आए है जबकि तीन अन्य मामले दिल्ली के बाहर के हैं।
राजधानी में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।
दक्षिण दिल्ली नगर निगम में 757 मामले सामने आ चुके हैं जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम से 625 मामले सामने आए हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र से 494 मामले सामने आए हैं। अन्य मामले एनडीएमसी और दिल्ली छावनी इलाके में सामने आए हैं।
भाषा