डीई शा ने 2007 में अमर उजाला पब्लिकेशंस में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी 117 करोड़ रुपये में खरीदी थी। बाद में दोनो पक्षों में मतभेद हो गया। मीडिया कंपनी ने आरोप लगाया था कि संबंधित विदेशी निवेशक विदेशी निवेश संबंधी कुछ नियमों का उल्लंघन कर रहा है।
हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया जिसके तहत अमर उजाला डीई शा की हिस्सेदारी खरीदने पर सहमत हुई और विदेशी निजी इक्विटी कंपनी को इससे बाहर निकलने का मौका दिया।
इस बारे में संपर्क किये जाने नपर समूह के प्रवक्ता ने प्रेट्र से कहा, हम डी ई शा की हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया में हैं। बाद में हम इसे नये निवेशक को बेचने पर विचार करेंगे।
हाल की रिपोर्ट के अनुसार जी समूह अमर उजाला को खरीदने के लिये बातचीत कर रहा है।