ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान की यात्रा के दौरान 1.5 अरब डालर की लागत से बनने वाली पाइपलाइन परियोजना के लिये वित्त पोषण का संकल्प जताया था और साथ ही पाकिस्तान की तरफ से यह प्रतिबद्धता जताने की मांग की थी कि वह परियोजना से पीछे नहीं हटेगा और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा करेगा। वह आठ विकासशील देशों के शिखर सममेलन में भाग लेने के लिये पाकिस्तान आए थे।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से कहा कि पाकिस्तान और ईरान की टीम ने पाइपलाइन पर अंतर-सरकारी सहयोग समझौते से जुड़े मसौदे को अंतिम रूप दे दिया था। इस पर इस सप्ताह हस्ताक्षर किया जाएगा।
समझौते के तहत ईरान सरकार के आधार पर 25 करोड़ डालर उपलब्ध कराएगा जबकि शेष राशि ईरान की वाणिज्यिक बैंकें देंगी।
ईरान के अधिकारी परियोजना की प्रगति को लेकर चिंतित थे। वे चाहते थे कि पाकिस्तान उन्हंे आश्वासन दे कि पाकिस्तानी खंड के अंतर्गत आने वाली पाइपलाइन बिछाने में और देरी नहीं होगी ताकि गैस आपूर्ति इस वर्ष दिसंबर से शुरू हो सके।
पाकिस्तान ने ईरान के राष्ट्रप्ति को आश्वस्त किया कि कोष का उपयोग पाकिस्तान में पाइपलाइन बिछाने में किया जाएगा और परियोजना समय पर पूरी होगी।
रिपोर्ट के अनुसरा परियोजना से जुड़े मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा।
भाषा