लोकायुक्त पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बुरहानपुर के फोपनार वन नाके पर वन रक्षक के रूप में तैनात शैलेश निम्बोरे को रेमाल और सोपी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों ने बताया कि निम्बोरे ने दोनों ग्रामीणों से रिश्वत मांगी थी, जब वे जंगल से लकड़ी बीनकर साइकिल से अपने गांव जा रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक यह शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर वन रक्षक को धर दबोचा, जब वह शिकायतकर्ताओं से 1,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था।
सूत्रोें ने बताया कि सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।