पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि थरियांव थाने के गांव मीसा में कल रात एक कच्चे मकान की छत ढह गयी और घर में सो रहे 36वर्षीय राजेन्द्र सिंह,उसके तीन बच्चों -- वीरेनद्र :13:,छोटू :5:और बेटी प्रियंका :4:की मलबे में दबकर मौत हो गयी,जबकि उसकी पत्नी 32 वर्षीय शकुन्तला तथा बेटी आरती :9:घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि चारों शवों को मलबे से निकाल लिया गया है ,जबकि घायलों का इलाज चल रहा है तथा शवों का पंचनामा करके उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।