ओलंपियन सुधा सिंह ने 35 मिनट 18 मिनट के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से भारतीय महिला खिताब हासिल किया और वह ओवरआल तीसरे स्थान पर रहीं जबकि रतीराम सैनी भारतीय पुरूषों में 30.16 मिनट के समय से सबसे तेज और ओवरआल आठवें स्थान पर रहे।
सुधा ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी कविता राउत पर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की जिन्होंने 36.01 मिनट का समय निकाला जबकि मोनिका अथरे 37.21 मिनट से तीसरे स्थान पर रहीं।
भारतीय पुरूष रेस में रतीराम के बाद जी लक्ष्मनन :30.30: और नितेंद्र सिंह रावत :30.54: रहे।
जेरेम्यू ने 27 मिनट 36 सेकेंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कीनिया के निकोलस कपिकेम्बोई को पछाड़ा जो 27.37 मिनट के समय से दूसरे स्थान पर रहे। युगांडा के जैकसन किप्रोप :28.16 मिनट: ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पिछले साल सितंबर में दिल्ली हाफ मैराथन में चौथे स्थान पर रहने वाली मेलेसी ने कीनियाई ब्रिटिस मुताई :33.36: को पीछे छोड़ा और 33.21 मिनट के समय से रेस जीती। सुधा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
जेरेम्यू और मेलेसी को पुरूष और महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल करने के लिये 1.5 लाख रूपये की ईनामी राशि मिली।