पुलिस ने घटना की जानकारी दी।
हाफलॉन्ग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले लंखुक गांव में मोटर साइकिल पर सवार पुलिसकर्मियों पर उग्रवादियों ने गोलियां चलाईं। सुबह करीब 8:30 बजे हुए इस हमले में लुहित नाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि उग्रवादी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। उन्होंने बताया हमले के बाद आक्रमणकारियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।
हमलावर उग्रवादी संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई।
21 नवंबर को दीमा हसाओ जिले में ही भारी शस्त्रों से लैस उग्रवादियों के हमले मेंं एक सेनाकर्मी मारा गया था और छह अन्य घायल हुए थे।