Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार सविता की मौत मामले के सार्वजनिक जांच की बारे में कोई फैसला नहीं
'

सविता की मौत मामले के सार्वजनिक जांच की बारे में कोई फैसला नहीं

PTI

- November,25 2012 4:34 AM IST

लंदन, 24 नवंबर :भाषा: आयरलैंड ने भारतीय दंतचिकित्सक सविता हलप्पनवार की मौत की सार्वजनिक जांच करने का फिलहाल खंडन नहीं किया है । वहां के एक अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा यह कहते हुए गर्भपात करने से मना करने पर सविता की मौत हो गयी थी कि इस देश में इसकी अनुमति नहीं है ।

आयररिश टाइम्स की खबर के अनुसार आयरलैंड की सरकार में दूसरे नंबर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी एमॉन गिलमोर ने कहा कि गर्भापात के बाद 31 वर्षीय चिकित्सक की मौत के कारणों की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने कहा, मैं किसी बात का खंडन नहीं कर सकता ।

उल्लेखनीय है कि उनका यह बयान स्वास्थ्य सूचना एवं गुणवत्ता प्राधिकरण की ओर से मामला संग्यान में लेने के बाद एक अन्य जांच की आदेश के बाद आया है।

आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री जेम्स रेली इस मामले की खुली जांच की लगातार मांग पर गौर कर रहे हैं । उन्होंने सविता हलप्पनवार की पति प्रवीण हलप्पनवार और उनके वकील ओ, डोनेल के साथ कल 25 मिनट की मुलाकात की।

प्रवीण के वकील ओ डोनेल ने मुलाकात को सकारात्मक बताया। रेली ने अपनी और सरकार की ओर से प्रवीण के प्रति संवेदना और दुख व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि गालवे अस्पताल में 17 सप्ताह के गर्भपात एवं सेप्टिसीमिया के कारण 28 अक्तूबर को सविता की मौत हो गयी थी ।

सविता के पति ने कहा कि भ्रूण के दिल में धड़कन सुनायी देने के बाद चिकित्सकों ने उसका गर्भपात करने से मना कर दिया था।

हेल्थ सर्विस एक्जक्यूटिव :एचएसई : से जांच में पक्षपात की संभावना के कारण प्रवीण उसकी मौत की सार्वजनिक जांच चाहते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री रेली से मुलाकात के बाद सार्वजनिक जांच के मांग की संभावना के बारे में पूछने पर वकील ओ डेनल ने कहा, उन्होंने :रेली ने: ने दुख व्यक्त करते हुये इसकी जांच के बारे में यथासंभव मदद देने का आश्वासन दिया है और इसके नतीजे पर पहुचने की उम्मीद जतायी है।

उन्होंने कहा, प्रवीण ने सार्वजनिक जांच कराने की मांग रखने की है, ताकि निष्पक्षता के साथ जनता के सामने सच आ सके। मुझे लगता है कि हमने जो भी कहा है उस पर वे :रेली : गौर कर रहे हैं ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement