इससे पिछले रबी सत्र मंे 23 नवंबर तक गेहूं की बुवाई 92.3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र मंे की गई थी। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान तथा महाराष्ट्र मंे गेहूं के बुवाई क्षेत्र मंे कमी आई है।
रबी :सर्दियांे: सत्र की बुवाई अक्तूबर से शुरू होती है। फसल की कटाई मार्च-अप्रैल मंे की जाती है। पिछले रबी सत्र की तुलना मंे अभी तक मोटे अनाज मसलन रागी, ज्वार, बाजरा आदि का बुवाई क्षेत्र भी मामूली घटकर 41.7 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले सत्र मंे इसी दौरान 41.9 लाख हेक्टेयर था।
दलहन का बुवाई क्षेत्र इस दौरान घटकर 85.1 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले सत्र मंे 92.5 लाख हेक्टेयर रहा था। हालांकि इस दौरान तिलहन का बुवाई क्षेत्र बढ़कर 61.3 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र मंे समीक्षाधीन अवधि तक 58.6 लाख हेक्टेयर रहा था।
इस अवधि मंे सभी रबी फसलांे का बुवाई क्षेत्र दो प्रतिशत घटकर 2.80 करोड़ हेक्टेयर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि मंे 2.85 करोड़ हेक्टेयर था।
भाषा