मुख्य विपक्षी पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा कैग की आलोचना पर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की टिप्पणी की भी निंदा की और कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के घोटालों पर उनकी खामोशी को लेकर भी सवाल उठाया।
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा कि संस्थाओं को नीचा दिखाने के कांग्रेस पार्टी के रवैये की भाजपा निंदा करती है। यह आश्चर्यजनक है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री भी सवाल उठा रहे हैं और संस्थानों को नीचा दिखने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, हम जानना चाहेंगे कि क्या प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों को इन संस्थानों के बारे में इस तरह बात करने की छूट दे रखी है। मुझे विश्वास है कि वह गरिमा बनाए रखेंगे और सम्मान करेंगे।
सीतारमण ने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी पीएसी और कैग जैसी संवैधानिक संस्था को अस्थिर करने की रणनीति पर काम कर रही है और लोगों के मन में भ्रम पैदा करना चाहती है।