उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसके सेवले ने भाषा को बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया गया था।
उन्हांेने बताया कि इस दौरान जिले के नरसिंहगढ में 63, ब्यावरा में 28, राजगढ में 31, खिलचीपुर में 38 और सारंगपुर में 70 मतदान केन्द्र अधिकारियों द्वारा एक भी मतदाता के नाम जोडने के फार्म प्राप्त नहीं किये गये।
सेवले ने बताया कि इस त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने 230 मतदान केन्द्र अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिये हैं।