पुलिस के अनुसार, परवलिया सडक पर भोपाल से दिल्ली जा रहे कंटेनर और व्याबरा से भोपाल आ रहे ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में सवार तीन व्यक्तियों ने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया, जबकि एक की आज सुबह इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।