Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार उपभोक्ता कानून लागू होने से पहले की घटना के कारण याचिका खारिज
'

उपभोक्ता कानून लागू होने से पहले की घटना के कारण याचिका खारिज

PTI

- November,23 2012 8:13 PM IST

न्यायाधीश बरकत अली जैदी की अध्यक्षता वाले दिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग ने रेलवे सुरक्षा बल के एक पूर्व अधीक्षक की याचिका खारिज करते हुए कहा कि चूंकि यह मामला उपभोक्ता संरक्षण कानून लागू होने के पहले का है इसलिए इस मामले में यह लागू नहीं होता।

उन्होंने कहा, हालांकि, यह मामला विभिन्न फोरम से होकर गुजरा है, इसलिए यह थोड़ा चौंकाउ लगता है कि यह नहीं देखा गया कि यह मामला वर्ष 1983 का है जबकि उपभोक्ता संरक्षण कानून 24 दिसंबर 1986 को लागू हुआ।

पीठ ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून इससे पहले के मामलों पर लागू नहीं होता। इसलिए इस आधार पर याचिका खारिज की जाती है।

उत्तरप्रदेश के वसुंधरा निवासी याचिकाकर्ता वी के चतुर्वेदी ने उत्तर रेलवे से 20 लाख रुपये हर्जाना की मांग की थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement