मानेको गवर्नमेंट टूरिस्ट एंड कन्वेंशन में निदेशक :संचार: ज्यां-फ्रांकोस गोरडन ने यहंा संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, े हम मुंबई में दो दिन रके और अनेक निर्माताओं के साथ मुलाकात की। हम बहुत कोशिश कर रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत रचिकर हो सकता है। े
उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग की राय ली गई है और उन्हें मोनेको में शूटिंग का न्योता भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोनेको के पर्यटन के लिए भारत महत्वपूर्ण व प्रमुख बाजार है और उसे यहां से काफी उम्मीद हैं।
मोनेको टूरिस्ट एंड कन्वेंशन अथारिटी के विपणन निदेशक एरिक मार्सन ने बताया कि 2010 में लगभग 1200 भारतीय पर्यटक मोनेको गए थे जबकि 2011 में यह संख्या बढ़कर 1500 हो गई। उन्होंने मोनेको जाने वाले पर्यटकों की संख्या में अगले साल के आखिर तक 25 प्रतिशत की उम्मीद जताई।
गोरडन ने कहा कि अगले कुछ साल में यह संख्या 5,000 होने की उम्मीद है।
मोनेको भूमध्य सागर में फ्रांस के तट पर स्थित देश है जो स्पा, गैस्ट्रोनामी, नाईट लाईफ, एफ1, जैज फेस्टिवल, अरबों डालर के याच क्रूज तथा केसिनो के लिए जाना जाता है।