पुलिस ने बताया कि सड़क पर दो बम छिपा कर रखे गए थे। इस घटना में 18 वीं सिख रेजीमेंट का एक जवान घायल हो गया। वह गश्त पर था। ये विस्फोट सुबह पौने सात बजे हुए। घायल जवान को इलाज के लिए क्षेत्रीय चिकित्सा विग्यान अस्पताल ले जाया गया।