इस स्टेशन की खासियत यह है कि इसे कम जगह में लगाया जा सकता है और मौजूदा स्टेशनों के मुकाबले 40 प्रतिशत जमीन की बचत होती है इससे सीएनजी स्टेशन पर ज्यादा खुला स्थान बचता है।
कंपनी के बयान के अनुसार इस नये प्रकार के नये सीएनजी स्टेशन से दिल्ली जैसे महानगरों में भूमि उपलब्धता की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।
आईजीएल दिल्ली, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा एवं गाजियाबाद में सीएनजी एवं पीएनजी की एकमात्र आपूर्तिकर्ता कंपनी है।
कंपनी ने राष्ट्रीय राजधानी में रिंग रोड स्थित नांगलामची स्थित सीएनजी स्टेशन को आधुनिक बनाकर नया रुप दिया है। इस प्रकार का मॉडल अर्जेन्टीना और ब्राजील जैसे देशों में अपनाया जा रहा है।