होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया
एचएमएसआई ने आज अपने बयान में कहा, कंपनी को 50 लाख इकाई बेचने में पांच साल लगे लेकिन एक करोड़ का आंकड़ा हासिल करने में केवल पांच महीने लगा। होंडा भारत में ग्राहकों की मांग पूरा करने के लिये तेजी से कदम उठाया है...।
एचएमएसआई 14 दिसंबर 1999 को अस्तित्व में आयी और उसका पहला उत्पादन संयंत्र मानेसर में 2011 में शुरू हुआ।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एचएमएसआई के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी केट मुरामात्सु ने कहा कि यह होंडा ब्रांड के प्रति ग्राहकों के विश्वास को अभिव्यक्त करता है।
फिलहाल कंपनी के मानसेर :हरियाणा: तथा तापुकारा :राजस्थान: में संयंत्र है। कंपनी कर्नाटक के नरसापुरम में तीसरा कारखाना लगाने की प्रक्रिया में है।