समझौते का उद्देश्य कॉफी और पुस्तक प्रेमियों को साथ लाना है । प्रशंसक और अनुयायी किताब विमोचन समारोह में हिस्सा ले सकते हैं और ऑथर मीट एन ग्रीट सेशन के दौरान अपने पसंदीदा लेखकों से वार्तालाप कर सकते हैं ।
इसके तहत बैरीस्ता लवाजा अपने कैफे में बुक क्लब की शुरुआत करने की भी योजना बना रहा है । इसके अलावा साहित्यिक रूचि वाले लोगों के लिए यह इमर्जिंग राइटर्स अवार्ड की शुरुआत की जायेगी ।