यह बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि मुख्य सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग :आईयूएमएल: और केरल कांग्र्रेस:मणि: ने केंद्र के मंत्रिमंडलीय फेरबदल में कांग्रेस की ओर से उनकी उपेक्षा किए जाने पर नाराजगी जताई है।
आईयूएमएल को उम्मीद थी कि ई अहमद को कंेद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट दर्जा दिया जाएगा। पिछले सप्ताह आयोजित आईयूएमएल की राज्य कार्यकारिणी में कहा गया था कि उम्मीदों को पूरा न किए जाने पर पार्टी निराश है।