दक्षिणी जिला की पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने आज बताया कि कल उत्तर प्रदेश के मथुरा से शौकीन उर्फ लंगड़ा, इमरान और आरिफ नाम के इन तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दावा किया कि इनकी गिरफ्तारी से मोटरसाइकिल चोरी के 25 मामलों को सुलझा लिया गया।