गैर सरकारी संगठन मध्यप्रदेश वॉलन्टरी हेल्थ एसोसिएशन :एमपीवीएचए: के कार्यकारी निदेशक मुकेश सिन्हा ने बताया कि झाबुआ की जिलाधिकारी जयश्री कियावत ने बड़े समारोह के दौरान इस आदिवासी बहुल जिले के धूम्रपान मुक्त घोषित किया।
सिन्हा के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान को रोकने वाले पांच तय मापदंडांें पर खरा उतरने के बाद झाबुआ को धूम्रपान घोषित जिले का विशेष दर्जा दिया गया।
उन्होेेंने बताया कि प्रदेश में झाबुआ से पहले धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खरगोन और खंडवा को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित
किया जा चुका है।
भाषा हर्ष कवीन्द्र