हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका दी जानी चाहिए ताकि युवाओं और देश के समक्ष बड़ा संदेश जाए।
कांग्रेस महासचिव जनाद्र्धन द्विवेदी ने हाल ही में कहा था कि राहुल गांधी का कांग्रेस में नंबर दो स्थान है और उन्हें भारत का भविष्य बताया गया था।
युवाओं को राजनीति में शामिल होने का आह्वान करते हुए राहुल ने कहा कि देश में तब तक बदलाव नहीं आ सकता है जब तक युवक राजनीतिक प्रणाली में शामिल नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक प्रणाली में युवाओं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है।
उन्हांेने कहा, हमारी राजनीतिक व्यवस्था के दरवाजे आम आदमी के लिए बंद हैं। जब तक की आम आदमी के लिए दरवाजे नहीं खुलेंगे तब तक विकास नहीं हो सकता है।
पार्टी के कामकाज में बदलाव का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा, मैं भविष्य और कांग्रेस पार्टी के बारे में बात करना चाहता हूं। हमें अपने दरवाजे युवाओं के लिए खोलने होंगे। हमें अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीखना होगा। जब तक हम कांग्रेस को बदलेंगे नहीं, अपने दरवाजे नहीं खोलेंगे तब तक देश का विकास नहीं होगा।
भाषा