भारत का सैफ्रोनआर्ट 38 आधुनिक और समकालीन पाकिस्तानी कलाकारों की कृतियों की सात से आठ नवंबर को ऑनलाइन नीलामी करेगा। नीलामी से 365,000 से 480,000 डॉलर प्राप्त होने की उम्मीद है।
बिक्री से पहले लंदन और न्यूयार्क में पैनल डिस्कशन और प्रीव्यूज का आयोजन होगा। मुंबई और दिल्ली में इसका प्रदर्शन होगा।
सॉदबीज और क्रीस्टी जैसे दुनिया के अग्रणी तथा भारतीय नीलामी घरों के जरिए पहले भी पाकिस्तानी कलाकारों की कृतियांे की बिक्री हो चुकी है लेकिन पहली बार पूरी तरह से पाकिस्तानी कला के लिए यह बोली लगेगी।
डॉन अखबार ने कराची के कैनवास गैलरी के मालिक समीरा राजा के हवाले से कहा है कि यह देखने वाली नीलामी होगी।
राशिद राणा ने अभिनेता सलमान खान की तस्वीर बनायी है। इसके लिए 20,000 तक की बोली लगने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य कलाकारों की कृतियों को भी इसमें स्थान मिलेगा।