Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार कोलकाता फिल्म महोत्सव का समापन होगा मोकामेल की द जैपनीज वाइफ से
'

कोलकाता फिल्म महोत्सव का समापन होगा मोकामेल की द जैपनीज वाइफ से

PTI

- November,04 2012 1:33 PM IST

मोकामेल की यह फिल्म करीब एक घंटे की है। यह भारतीय उपमहाद्वीप की उस पहली महिला हरिप्रोवा :बसु मलिक: ताकेदा के जीवन के बारे में है जो एक जापानी उद्यमी से विवाह के बाद वहीं रहती है लेकिन अपनी अंतिम सांस पश्चिम बंगाल में आ कर लेती है।

ढाका में जन्मी हरिप्रोवा का विवाह जापानी उद्यमी वेमोन ताकेदा से होता है और वह 1912 में तोक्यो चली जाती है। वहां वह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस की इंडियन नेशनल कांग्रेस के लिए बांग्ला में समाचार वाचक के तौर पर काम करती है।

वह अपने जापान दौरे की स्मृतियों को बोन्गे महिलार जापान जातरा के रूप में किताब की शक्ल देती है। इस किताब को भारतीय उप महाद्वीप की किसी महिला द्वारा जापान पर लिखी पहली किताब माना जाता है। किताब का प्रकाशन ढाका से 1915 में हुआ था।

इस फिल्म महोत्सव में मोकामेल की द जैपनीज वाइफ के अलावा ए टेल ऑफ द जमुना रिवर भी दिखाई जाएगी। यह फिल्म जमुना नदी की धारा की उस दिशा के बारे में है जहां उससे पद्मा नदी आ कर मिलती है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement