ब्रिटेन में एक हजार लोगों पर किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, हालांकि याददाश्त कमजोर पड़ने की शुरूआत औसतन 57 वर्ष की उम्र में होती है लेकिन छोटी उम्र में भी लोग आसानी से चीजें भूलने की शिकायत करते हैं।
डेली एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी नाम या सेब जैसा साधारण शब्द भी याद आने में दिक्कत होना 50 से उपर के लोगों में आम बात है।
पांच में से लगभग हर दो लोगों ने माना कि वे उन लोगों के नाम भी भूल जाते हैं जिन्हें वे बचपन से जानते हैं।
50 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले एक हजार लोगों पर किए गए इस सर्वेक्षण में ऑनलाइन मेमोरी ट्रेनिंग के कोर्स करने वाले लोग शामिल थे। उन्होंने माना कि अधिकतर कोई चीज भूलना ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता लेकिन कई बार हम अस्पताल के अपॉइंटमेंट भूल जाते हैं या दुकानों में अपने प्रियजनों को छोड़ आते हैं।
जारी भाषा