नबम तुकी सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर पार्टी की ओर से आयोजित रैली में घटोवर ने कहा कि परियोजना के पूरा होते ही असम होकर अरुणाचल प्रदेश जाने वाले लोगों की समस्याओं का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा ।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में 223 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए केंद्र ने 383 करोड़ रुपये जारी किए हैं । इसके साथ ही बांदरदेवा से होलोंगी तक वर्तमान सड़क के दोहरीकरण के लिए 3000 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं ।
उन्होंने कहा, मेरा मंत्रालय सभी प्रखंडों में हर समय खुला रहने वाले सड़क निर्माण के राज्य सरकार के प्रस्ताव का समर्थन कर रहा है और इसी मुताबिक मैंने यथाशीघ्र धन जारी करने के लिए संबंधित मंत्रालयों से संपर्क किया है ।
उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत राज्य की 350 बस्तियों में से 298 इलाकों में सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है ।
उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य के तीन जिलों की जीवन रेखा दोईमुख...होज मार्ग के निर्माण के लिए वह संबंधित मंत्रालयों से संपर्क जारी रखेंगे ।