Advertisement
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?
अन्य समाचार चावल उत्पादन घटकर 9.9 करोड़ टन रहने का अनुमान : यूएसडीए
'

चावल उत्पादन घटकर 9.9 करोड़ टन रहने का अनुमान : यूएसडीए

PTI

- November,01 2012 1:13 PM IST

देश ने 2011..12 के फसल वर्ष :जुलाई से जून: में रिकार्ड 10 करोड़ 43.1 लाख टन चावल का उत्पादन किया था।

यूएसडीए ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा, ै अधिक उपज के कारण 2012-13 मंे चावल की फसल को 10 लाख टन बढ़ाकर 9.9 करोड़ टन किया गया है। यह अभी भी पिछले साल के रिकार्ड से पांच प्रतिशत कम है। ै

इसमें कहा गया है कि अगस्त और सितंबर में पूर्वी और पूर्वोत्तर के चावल क्षेत्रों में देरी से आए मानसून की वजह से खरीफ फसल के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी। सरकार के पहले अग्रिम अनुमान में खरीफ फसल मंे 8.56 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया है, लेकिन यह पिछले साल के रिकार्ड उत्पादन से पांच प्रतिशत कम है।

अगस्त में संयुक्त राष्ट्र की इकाई खाद्य एवं कृषि संगठन :एफएओ: ने मानसून की देर से शुरुआत के कारण भारत का चावल उत्पादन 9.85 करोड़ रहने का शुरुआती अनुमान व्यक्त किया था। देर से आये मानसून के कारण प्रमुख उत्तरी और दक्षिणी उत्पादक क्षेत्रों में कम बरसात हुई थी।

यूएसडीए ने वर्ष 2012..13 में वैश्विक चावल उत्पादन रिकार्ड 46.51 करोड़ टन रहने की भविष्यवाणी की जो वर्ष 2011..12 के 46.49 करोड़ टन के उत्पादन से मामूली अधिक है।

चावल की वैश्विक औसत उपज रिकार्ड 4.37 टन प्रति हेक्टेयर होने का अनुमान है, जो 2011..12 की उपज से मामूली अधिक है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement