Advertisement
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?
अन्य समाचार तरह तरह के विशेष पैकेज के साथ आ गया करवाचौथ
'

तरह तरह के विशेष पैकेज के साथ आ गया करवाचौथ

PTI

- November,01 2012 12:03 PM IST

चांदनी चौक में किराने की एक दुकान के संचालक धर्मपाल गुप्ता कहते हैं हमारी दुकान यहां 47 साल से है लेकिन करवा चौथ के लिए इतना उत्साह हम पांच छह साल से देख रहे हैं। यह कहना ज्यादा बेहतर होगा कि दीपावली के कारोबार की शुरूआत इस दिन की खरीदारी से हो जाती है।

उन्होंने कहा हमारे यहां डिजाइनर थाली है जिसमें हमने पूजा का सामान, करवा, मेहंदी की कोन और सूखे मेवे का डिब्बा मुख्य रूप से रखा है। थाली की कीमत 800 रूपये से 4,500 रूपये तक है। 4,500 रूपये वाली डिजाइनर थाली के साथ बिंदी, चूड़ी, काजल और आलता तथा सोहनपापड़ी का डिब्बा भी है।

करवा चौथ के दिन चांद को छलनी से देखने की परंपरा है। अब यह छलनी भी डिजाइनर हो चुकी है। जरी गोटे से सजी इस छलनी की कीमत भी 120 रूपये से हजारों में जा रही है। चांदनी चौक में ही बर्तनों की एक दुकान के मालिक भगवानदास जयमलदास अजवानी कहते हैं पिछले साल से हमारे यहां चांदी की छलनियां उपलब्ध हैं और इनकी मांग भी है। हालांकि यह एक दिन ही काम आती है लेकिन नवविवाहित महिलाएं बहुत चाव से ऐसी छलनी खरीदती हैं।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement