हाजिर बाजार में पर्याप्त स्टाक की उपलब्धता के कारण भी हल्दी वायदा कीमतों पर दबाव बढ़ गया।
एनसीडीईएक्स में हल्दी के नवंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 34 रुपये अथवा 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,104 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 12,505 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार हल्दी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 22 रुपये अथवा 0.43 प्रतिशत की हानि के साथ 5,038 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 10,945 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर विदेशी मांग के बीच हाजिर बाजार में पर्याप्त आपूर्ति के कारण वायदा कारोबार में हल्दी कीमतों में गिरावट आई।