तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 43.24 अंक मजबूत होकर 18,474.09 अंक पर खुला। कल यह तेज गिरावट के साथ बंद हुआ था।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.10 अंक की बढ़त के साथ 5,607 अंक पर खुला।
ब्रोकरों ने कहा कि बैंक आफ जापान द्वारा मौद्रिक नीति नरम किए जाने और कल यूरोपीय शेयर बाजारों में तेजी के बाद आज एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से स्थानीय शेयर बाजार की धारणा मजबूत हुई।