पुलिस सूत्रों के अनुसार, वृंदावन के पानीघाट निवासी संत विजय कौशल महाराज के निकुंजवन आश्रम में बीती शाम उनके द्वारा संचालित संस्कृत छात्रावास में मध्यप्रदेश के मोहबा निवासी 14 वर्षीय छात्र आकाश का शव एक पेड़ पर लटका मिला।
विजय कौशल महाराज इन दिनों बरेली में भागवत प्रवचन कर रहे है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।