इसमें 14 टीमें खिताब के लिये भिड़ेंगी । इनमें गत चैम्पियन ओएनजीसी, उपविजेता भारतीय विमान प्राधिकरण, डूरंड चैम्पियन एयर इंडिया, एफसीआई, रिजर्व बैंक, नेल्को शामिल हैं ।
टीमों को चार समूहों में बांटा गया है और हर समूह की शीर्ष टीम सेमीफाइनल खेलेगी । फाइनल आठ नवंबर को होगा जिसका दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया जायेगा ।